रायपुर (News27) 11.06.2024 । छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिनांक 13 जून से शासन की विभिन्न विभागों के काम-काज और योजनाओं की प्रगति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करने वाले हैं। दरअसल शासकीय काम-काज में तेजी लाने को लेकर यह बैठक किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस मैराथन बैठकों में मुख्यमंत्री साय 13 जून को दोपहर 01 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा अपरान्ह 3 बजे से पशुधन विकासए मत्स्यपालन एवं दुग्ध महासंघ के काम-काज की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री 14 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे से स्वास्थ्य विभाग तथा अपरान्ह 3 बजे चिकित्सा शिक्षाए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री 15 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा दोपहर 2 बजे से गृह एवं जेल विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में संबंधित विभागावार जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद शासन के काम-काज की समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को जनहितार्थ के कार्यों पर फोकस करने निर्देशित किया जाएगा, जिससे कि जनता तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच सके और काम-काज में कसावट आ सकें। इस दौरान अधिकारियों को काम-काज में ढिलाई पर चेतावनी भी मिल सकती है।
……………

