मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन, अपने गृहग्राम बगिया में मनाएंगे बर्थ-डे

जशपुरनगर (News27)21.02.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन है। वे जन्मदिन के खास मौके पर आज प्रात: 11 बजे अपने ग्राम बगिया में मनाएंगे। श्री साय अपने जन्मदिन पर सत्यनारायण कथा का आयोजन करते हैं, इस साल भी यह आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री का अपने गांव आगमन को लेकर गांववासियों में उत्साह व्याप्त है। कार्यक्रम में उनकी माताश्री अपने सुपूत्र को आशीर्वाद देने विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। गांव में आयोजित रंगारंग आयोजन में शिरकत कर देर शाम तक राजधानी रायपुर आएंगें।

—————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top