रायपुर (News27)06.03.2024 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को सीधे चाबी उनके हाथों में सौंप कर उन्हें कच्चे मकानों से मुक्ति प्रदान किया। मुख्यमंत्री चित्रकोट महोत्सव कार्यक्रम के तहत आवास आबंटन का यह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत एसईसीसी 2011 की स्थाई प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित ग्राम पंचायत बाबूसेमरा निवासी श्रीमती जुनी नाग पति श्री सुकरू और श्रीमती डोमिनी पति श्री सोमारू दोनों परिवार को संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री द्वारा आवास की चाबी सौंपी गई। उक्त आवास निर्माण हेतु उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से स्वीकृत 1 लाख 30 हजार की राशि चार किस्तों में सीधे डीबीटी के माध्यम से खाते में हस्तांतरित किया गया, साथ ही मनरेगा से 95 दिवस का मजदूरी भुगतान भी प्रदाय किया गया। वर्तमान में दोनों हितग्राही आवास निर्माण पूर्ण कर पक्के आवास में परिवार सहित निवास कर रहे है
——————————-

