रायपुर (News27) 06.05.2024 । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ के तीसरे व अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार थमने के बाद कल दिनांक 7 मई को बचे हुए 7 सीटों के लिए मतदान होना है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिल में स्थित प्रातः 08रू35 बजे अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ वोट डालेंगे, इसके लिए वे रायपुर से सीधे बगिया जाएंगे, इस दौरान वे जनता से भी मुलाकात करेंगे। सीएम साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से भी मतदान में शामिल होने की अपील करते हुए अपने बहुमूल्य मत का उपयोग करने कहा है। सायं 04रू15 बजे सीएम साय वापस राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे। कल दुर्गए रायपुरए बिलासपुरए कोरबाए रायगढ़ए सरगुजाए जांजगीर.चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
………………………..

