रायपुर (News27)09.03.2024 । दिल्ली में एआईसीसी की बैठक के बाद लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट में 39 नामों की घोशणा कर दी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 11 सीटों में से 6 सीटों के ऐलान में जांजगीर से डाॅ. शिवकुमार डहरिया, कोरबा से डाॅ. ज्योत्सना महंत, राजनांदगांव से भूपेष बघेल, दुर्ग से राजेन्द्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू शामिल हैं। इसमें राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल को प्रत्याशी बनाने से भाजपा की चिंता बढ़ी है। राजनांदगांव में दोनों प्रमुख दलों का बराबर दखल है, मोदी लहर के बावजूद राजनांदगांव में जीत का अंतर में ज्यादा फर्क नहीं होने का अंदेशा है। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमनसिंह के क्षेत्र के रूप स्थित राजनांदगांव लोकसभा चुनाव उनके लिए सम्मान की लड़ाई है। दुर्ग में राजेन्द्र साहू को पहली बार टिकट दिया गया है, जो युवा हैं। रायपुर से विकास उपाध्याय को टिकट देकर युवा पीढ़ी को रिझाने का कांग्रेस का प्रयास रंग ला पाती है यह देखने वाली बात है। जांजगीर डाॅ. शिव कुमार डहरिया और भाजपा उम्मीदवार के पलड़ें बराबर हैं। कोरबा में डाॅ. ज्योत्सना महंत की पकड़ हैं, परन्तु मोदी लहर यहां काम कर सकती है। महासमुंद में ताम्रध्वज साहू क्या करिश्मा दिखाते यह भी भविष्य का सवाल है।
………………

