पीड़ित ने थाना तेलीबांधा में की शिकायत
पीड़ित ने अपना दर्द सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता के सामने साझा किया

दाहिने और पीड़ित हरिश पटेल साथ साथी
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिल्वर मून परिसर में गुरुवार को रिटायर्ड आईजी मुकेश गुप्ता द्वारा एक प्लंबर के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित युवक ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित हरिश पटेल, पिता छन्तु राम पटेल, निवासी माना (तुता) ने बताया कि वह ठेकेदार डिंपल सुतार के अधीन सिल्वर मून में रिटायर्ड आईजी मुकेश गुप्ता के नए मकान में पिछले छह महीनों से प्लंबिंग का काम कर कम्प्लीट कर दिया था । गुरुवार को मकान के गीज़र पाइप फटने की शिकायत पर उसे तत्काल मरम्मत के लिए बुलाया गया था। इससे पहले भी प्लम्बर हरिश पटेल ने गिजर का पाईप बदला था । बाद में फिर गिजर का पाईप फट गया । इसे ठीक करने फिर बुलाया गया ,जब बदलने के लिए नया पाईप लेकर मौके पर पहुंचने के बाद पाइप फटने की जिम्मेदारी उन पर डाल दी । रिटायर्ड आईजी मुकेश गुप्ता ने गाली-गलौज की, उनकी माता-बहन को लेकर अपमानजनक बातें कहीं और मारपीट कर मुन परिसर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने बताया कि यह पूरी अन्य कामगारों के सामने हुई, जिससे उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। उसने थाना तेलीबांधा में शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्लम्बर ने बताया गिजर के अधिक हिट होने से पाईप फटा आप गिजर मिस्त्री को बुलाये । गुस्से में रिटायर्ड आईजी मुकेश गुप्ता ने मुझसे गाली-गलौज कर माता-बहन को लेकर अपमानजनक बातें कहीं और मारपीट कर मुन परिसर से बाहर निकाल दिया।
श्रमिकों में नाराजगी
हरिश पटेल ने कहा “मैं केवल अपना काम करने गया था, लेकिन मेरे साथ जो व्यवहार हुआ, वह किसी भी मजदूर या कामगार के साथ नहीं होना चाहिए।”
पीड़ित ने अपना दर्द सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता के सामने साझा किया, वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय श्रमिकों और मजदूर वर्ग में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। श्रमिक संगठन इसे कामगारों के सम्मान पर हमला बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

