रायपुर (News27) 26.04.2024 । पूर्व में राजधानी रायपुर में इलेक्ट्रिक बस सेवा प्रारंभ करने की घोषणा के लंबे इंतजार के बार अब लोगों को ई-बस की सवारी करने का मौका मिल सकेगा। भाठागांव बस स्टैण्ड से 21 बसों का संचालन किया जाएगा। जानकारी अनुसार परिवहन सचिव एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बस संचालन के लिए जरूरी अर्हताओं के निरीक्षण के अलावा जमीन का चिन्हांकन किया ताकि बस का संचालन अबाध रूप से संभव हो सके। अधिकारियों ने पंडरी के ड्रायविंग लाइसेंस सेंटर में लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया एवं वहां लाइसेंस बनाने आये नागरिकों से बातचीत की तथा उन्हें सिंगल विंडो के माध्यम से ड्रायविंग लाइसेंस अब पासपोर्ट के तर्ज पर बनाये जाने की जानकारी दी। इस अवसर पर उप परिवहन आयुक्त मनोज ध्रुव, रायपुर आरटीओ आशीष देवांगन व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
……………………………….

