लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण से पूर्व राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश

रायपुर (News27) 18.04.2024 । लोकसभा चुनाव के पहले चरण के एक दिन पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहा और अपने संबोधन में कहा कि- आप हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। मैंने सोचा चुनाव का समय है, मैं आपसे थोड़ी सी सीधी बात कर लूं। ये आम चुनाव नहीं है। ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसमें आप जैसे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा आपके अंदर हैए आपकी रगों में हैं। कांग्रेस का मेनिफेस्टो एक बेहतरीन मेनिफेस्टो है। इसमें हमारी कुछ महत्वपूर्ण गारंटी हैं- गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए, अप्रेंटिसशिप का अधिकार, सभी ग्रैजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स को 1 साल की अप्रेंटिसशिप और 1 लाख रुपए, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी, मनरेगा श्रमिकों का मेहनताना कम से कम 400 रुपए, कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी को खत्म करेंगे, 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे, अग्निवीर को खत्म करेंगे, जीएसटी व्यवस्था को ठीक करेंगे । राहुल गांधी ने कहा है कि-हमने जनता की बात सुनकर यह मेनिफेस्टो तैयार किया है। आप इसके बारे में देश की जनता को बताइए। जनता को बताइए कि बीजेपी हिंदुस्तान की सोच पर हमला कर रही है, हिंदुस्तान की विचारधारा को खत्म कर रही है, संविधान को मिटाने की कोशिश कर रही है।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top