लोकसभा चुनाव: बस्तर में 19 को मतदान, सभी तैयारियां पूर्ण, जिले के कलेक्टर-एसपी ने ब्लाॅक मुख्यालय में निकाला फलैग मार्च

रायपुर (News27) 18.04.2024 । लोकसभा चुनाव 2024 के तहत प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर सीट पर मतदान हेतु जिले में शांतिपूर्ण और शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले के कलेक्टर समेत एसपी ने आज जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी ब्लॉक मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला। बस्तर के कोंडागांव संवेदनशील क्षेत्र में मतदान दल एक दिन पहले ही हेलीकाप्टर से पहुंच गए हैं। इसके लिए सुबह से मतदान दल शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केंद्र में पहुंचे थे।
जहां दोनों मतदान केंद्रों के मतदान दलों को मतदान के लिए सामग्री देते हुए अधिकारियों द्वारा आवश्यक निर्देश देते हुए दलों को आईटीबीपी के कैंप में स्थित हेलीपैड पर ले जाया गया। मतदान के दिन सतर्कता पूर्वक कार्य करने स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top