शराब कोचियों के अड्डों पर छापामारी 150 लीटर अवैध देशी महुआ शराब

जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व नेतृत्व में जशपुर पुलिस के द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्ध विशेष अभियान ऑपरेशन आघात चलाया गया है, जिसके तहत जशपुर पुलिस अवैध शराब व अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों के परिवहन करने, विक्रय करने वालो पर लगातार कार्यवाही भी कर रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 12.06.25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा निर्देश पर, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर टी आई आशीष कुमार तिवारी सहित 25 से अधिक पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा एक साथ सुबह -सुबह, जशपुर के डिपाटोली, गाढ़ा टोली व रक्षित कालोनी में अचानक, शराब कोचियों के अड्डों पर छापामारी की गई है।
इस दौरान पुलिस के द्वारा छापामारी कर 150 लीटर महुआ शराब व 1000 किलो महुआ पाश को जप्त किया गया है तथा एक महिला आरोपी सहित कुल चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
आरोपियों क्रमशः 1. सचिन राम उम्र 42 वर्ष, निवासी डिपाटोली जशपुर तमजीर अंसारी, उम्र 50 वर्ष निवासी करबला रोड जशपुर।शशिकला नायक, उम्र 40 वर्ष निवासी रक्षित पारा जशपुर के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर में अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिलने पर पुलिस के द्वारा , शराब कोचियों के अड्डों पर एक साथ छापेमारी की गई, डेढ़ सौ लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त किया गया है, व कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त 1000 किलो महुआ पाश को जप्त कर नष्ट करते हुए, अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त चार लोगों के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की जा रही है , ऑपरेशन आघात जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top