
जशपुर नगर। भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत क्विज चैलेंज में 5 दिसंबर 2024 को एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी रईसुल हसन खान, प्राचार्य विनय प्रभा खलखो के नेतृत्व में तथा व्याख्याता अनुरंजन टोप्पो एवं अनुप लकड़ा के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासनताला से राष्ट्रीय सेवा योजना के 63 स्वयं सेवक विकसित भारत क्विज चैलेंज में शामिल हुए। कार्यक्रम अधिकारी रईसुल हसन खान ने भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत क्विज चैलेंज के महत्त्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि,हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की प्रत्येक योजनाएं अनोखी होती है, जो भारत को विकसित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। व्याख्याता अनुरंजन टोप्पो क्विज को मोबाइल द्वारा करने के तरीके को बताते हुए कहा गया कि, 10 प्रश्न होंगे जिनको 5 मिनट में पूर्ण करना है। उन्होंने यह भी बताया कि, क्विज में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा 100 एवं 200 प्रतिभागी को मिलने वाली पुरस्कार राशि के लिए सही उत्तर के साथ निम्नतम समय में उत्तर पूर्ण किया जाना महत्वपूर्ण होगा। व्याख्याता अनुप लकड़ा द्वारा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।


