शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरबकोम्बो में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

ध्वजारोहण करते मुख्य आतिथ्य जनपद सदस्य प्रिया सुरेश जैन


जशपुर। माध्यमिक विद्यालय सरबकोम्बो में ७७वी वर्षगांठ पर इस संस्था के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाई। गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व में संस्था के प्रति सदैव समर्पण का भाव रखने वाले जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन एवं संस्था के शिक्षक उपस्थित रहे। क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमति प्रिया सुरेश जैन के मुख्य आतिथ्य से हाथों से भारत माता की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पण कर ध्वजारोहण किया गया। उसके उपरांत राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का भी एक साथ गायन किया गया । प्रिया सुरेश जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संविधान के प्रति अपनी हमेशा निष्ठा रखनी चाहिए और सदैव देश के प्रति अपने ईमानदारी का बरकरार रखनी चाहिए इसी कड़ी में संस्था के प्राचार्य महेश केरकेट्टा ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए कटिबंध होना चाहिए एवं बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

आईटी और हेल्थकेयर क्लास रूम का उद्घाटन

कार्यक्रम के मध्यावधि में ही संस्था में संचालित आईटी और हेल्थकेयर के क्लास रूम का भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथि जन, ग्रामीण नागरिक, प्राचार्य , शिक्षकों के करकमलों से किया गया। इस उद्घाटन सत्र के दौरान प्राचार्य ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस वर्ष से विद्यालय में आईटी हेल्थकेयर के व्यावसायिक कोर्स प्रारंभ किया है।जिसमें स्कूली छात्र विषय सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रिया सुरेश जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस तरह के कोर्स को प्रारंभ कर एक अच्छी पहल की है। उन्होंने सबको धन्यवाद दिया कि ग्रामीण स्कूलों में ऐसे कोर्स की आवश्यकता थी।
सरपंच ,एसएमडीसी अध्यक्ष, उपसरपंच ने भी क्लास रूम का अवलोकन कर संस्था के प्रयास किं सरहाना की।

स्टूडेंट ऑफ ईयर से सम्मानित


कार्यक्रम के दौरान संस्था ने बेस्ट स्टूडेंट ऑफ ईयर का चुनाव भी किया। जिसमें क्लास १२ वी के छात्र ईश्वर यादव और छात्रा नेहाबाई को भी बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया।
समारोह के अंत में संस्था प्रमुख द्वारा सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कार वितरण किया गया।

यह रहें उपस्थित


सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुरुआत में सरस्वती वंदना के साथ करते हुए अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर उपस्थित जनपद सदस्य प्रिया सुरेश जैन सरपंच शशि किरण एक्का, एसएमडीसी अध्यक्ष अमृत दास मानिकपुरी , ग्राम के उपसरपंच सुरेश कुमार जैन पंचायत प्रतिनिधि के रूप में नन्द किशोर गुप्ता , राजेश टोप्पो , वल्लभ यादव एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Back To Top