उपाध्यक्ष बालकेश्वर सिंह ,सचिव रमेश कुमार सिंह,सह सचिव उर्मिला प्रधान ,कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद सचिव बने

सचिव संघ का अध्यक्ष चुनने के बाद शिवशंकर यादव को पुष्प गुच्छ प्रदान करते सहकर्मी
जशपुर । आज सोमवार को दुलदुला सचिव संघ ने जनपद पंचायत दुलदुला में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदाधिकारीयों का चुनाव किया । यहां निर्विरोध चुनाव की प्रक्रिया शुरू से चलते आ रहा है। जिसका इस वर्ष भी पालन किया गया। विनोद सिंह समेत अन्य सचिवों ने सदस्यों के लिए नाम प्रस्तावित किया । जिस पर सभी ने सहमति जताई। शिवशंकर यादव को दुलदुला सचिव संघ का अध्यक्ष चुना गया। वह तीसरी बार दुलदुला सचिव संघ के अध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष बालकेश्वर सिंह ,सचिव रमेश कुमार सिंह,सह सचिव उर्मिला प्रधान ,कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद सचिव चुने गए। संरक्षक राम देव नायक,सलाहाकार,कृष्णा यादव,मीडिया प्रभारी अरविंद साय, कार्यकारणी सदस्य देवकी यादव,नरेन्द्र राम, प्रेम साय बघेल, प्रेमप्रकाश टोप्पो बने। शिवशंकर यादव समेत अन्य पदाधिकारियों को सचिवों ने गुलदस्ता देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिवशंकर यादव ने तीसरी बार अध्यक्ष चुनने के लिए दुलदुला सचिव संघ का आभार जताया। दुलदुला सीओ दीपक मिंज ने नए सचिव संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
इस मौके पर लंबोधर यादव,बालकेश्वर सिंह,गायत्री इंद्रवार ,उर्मिला प्रधान,विशेश्वर यादव,परमेश्वर राम,महेश्वर राम,भागीरथी सिंह,विनोद कुमार सिंह,कृष्णा राम यादव,प्रेमप्रकाश टोप्पो ,प्रेमसाय बघेल,नरेन्द्र राम,रमेश सिंह,देवकी यादव,रामदेव नायक, मौजूद रहें।

