संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबहार में जागरूकता कार्यक्रम

जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस विभाग और यूनिसेफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे “Click Safe” एवं सजग समाज, सुरक्षित भविष्य अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13 सितंबर 2025 को थाना बगीचा क्षेत्र के संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय, सामरबहार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, मानव तस्करी से बचाव, नोनी रक्षा एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां :

थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम ने छात्रों को पासवर्ड प्रबंधन, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन खतरों से बचाव के उपाय बताए।

यूनिसेफ की बगीचा विकासखंड समन्वयक शालिनी गुप्ता ने मानव तस्करी के खतरों एवं उससे बचाव के तरीकों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार भोली-भाली लड़कियों को बहला-फुसलाकर बड़े शहरों में ले जाकर शोषण किया जाता है, तथा सतर्कता और जागरूकता से ही इस अपराध को रोका जा सकता है।

सहायक प्राध्यापक राजीव रंजन तिग्गा (शासकीय महाविद्यालय बगीचा) ने यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर मार्गदर्शन दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विद्याकांत त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं से साइबर सुरक्षा, मानव तस्करी से बचाव तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित

मुख्य अतिथि डॉ. राजीव रंजन तिग्गा, प्राचार्य डॉ. विद्याकांत त्रिपाठी, थाना प्रभारी संतलाल आयाम, यूनिसेफ समन्वयक शालिनी गुप्ता, साइबर योद्धा तुलेश्वर पैंकरा एवं साक्षी रानी कुजूर सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top