
रायपुर (News27) 17.08.2024 । संत निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण विश्व में मुक्ति पर्व मनाया गया इसी के तहत रायपुर ब्रांच में भी मुक्ति पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग भिलाई से आये संत राजेश कुमार गुप्ता जी ने की। इन्होंने अपने वचनों में फ़रमाया कि जो व्यक्ति अपना रोल मॉडल संतों को महापुरुषों को बनाता है तभी व्यक्ति का विकास सही दिशा में हो सकता है ।राम नानक कबीर बुद्ध महावीर आदि को अपना आदर्श बनाये बिना जीवन में सुकून नहीं आ सकता । मोक्ष का दान समय के सत्गुरु द्वारा ही प्राप्त होता है। आत्मा की यात्रा जो चौरासी लाख योनियों से जारी है की मुक्ति के लिए जीवन में सत्गुरु द्वारा प्रदत्त ब्राह्मज्ञान ही एक साधन है।महात्मा ने आगे फ़रमाया कि भक्ति में किसी प्रबंध व्यवस्था की आवश्यकता नहीं होती। जब प्रभु को सत्गुरु की कृपा से जान लिया जाता है फिर स्थान का महत्व नहीं होता फिर तो घर पर हो या दुकान में ऑफिस में या खेतों में या कहीं पर भी हो इस रमे हुए राम का स्मरण किया जाता है।

क्षेत्रीय संचालक श्री अशोक पंजवानी जी ने महात्मा राजेश गुप्ता जी का दुपट्टा पहनाकर रायपुर की सर्व साध संगत की ओर से आत्मीयता से स्वागत किया।
सेवादल के द्वारा कार्यकम की व्यवस्था सुंदर ढंग से की गई। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तों के लिए गुरुप्रसाद की भी व्यवस्था सत्संग स्थल पर की गई थी।
ये जानकारी संत निरंकारी मंडल की शाखा रायपुर के मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी द्वारा दी गई।
——————————————————-

