रायपुर (News27) 19.04.2024 । बीते दिनों दिनांक 14 अप्रैल को बोदरा रोड नेशनल हाईवे क्रमांक 53 में एक अज्ञात ट्रक ने एक ही परिवार तीन लोगों को जबरदस्त रूप से अपने चपेट में ले लिया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक की जान बच गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतिका पुनिता बाई भारद्वाज पति करण भारद्वाज, साढू भाई केशव खड़िया साथ में पुत्र रूद्र भारद्वाज को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी थी। चूंकि ट्रक तेज रफतार से आ रहा था, ऐसे हुई इस भीषण टक्कर में दो लोगों की वहीं मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य घायल बच गया है। ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। संबंधित थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
————————————-

