सतनामी समाज ने सामाजिक एकता पर दिया जोर

सतनामी समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न

धमतरी। नगरी। विकासखंड नगरी के ग्राम फरसिया में सतनामी समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक दिनांक 15 अक्टूबर 2025, बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर समाज में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता और विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु कुमार टंडन ने की। इस दौरान ब्लॉक सचिव घनानंद सोनवानी, कोषाध्यक्ष भगत मनरे, शिवनारायण लहरे, चैन सिंह गहने, मीडिया प्रभारी हीरऊ कोसरे, बहुर भगत, नवरंगे लखन बंजारे, पंचम कुर्रे, रामकुमार कोसरे, रूपेश बंजारे, भूषण नवरंगे सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Back To Top