सदस्यता अभियान को लेकर भाजयुमो ने फूंका बिगूल

रायपुर (News27) 06.10.2024 । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान रथ यात्रा को गति देने हेतु जिला रायपुर के अंतर्गत मंडलों के विभिन्न प्रमुख स्थानों में कॉलेजो में व हॉस्टलो में सदस्यता रथ पहुंचकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। इस दरम्यिान राजधानी के आकाशवाणी काली माता मंदिर के समक्ष से इस अभियान का श्रीगणेश किया गया। इस अवसर पर छ.ग. शासन के मंत्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल पश्चिम विधानसभा विधायक राजेश मूणत उत्तर विधानसभा, विधायक पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधानसभा विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल व अन्य अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति में सदस्यता रथ के परिचालन का शुभआरंभ किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, प्रणय साहू एवं बड़ी संख्या में भाजयुमो के सदस्यगण उपस्थित रहे।
…………………………………………

भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत शामिल हुए

नई दिल्ली/रायपुर (News27) 06.10.2024 । भाजपा केंद्रीय कार्यालय मे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित प्रथम चरण के सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं द्वितीय चरण के आगामी योजना प्रेजेंटेशन मे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी के साथ प्रदेश सदस्यता प्रभारी श्री रितेश मोहरे जी भी उपस्थित रहे।

जिसमे छत्तीसगढ़ मे युवा मोर्चा द्वारा 214000 सदस्यता की जानकारी दी गई। पूरे प्रदेश में किस तरह हर जिला, मंडल और बूथ में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की टीम बना के सदस्यता अभियान किया जा रहा है। युवाओं को प्रदेश में हुए युवा के लिए इस 9 महीने की सरकार की उपलब्धि व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा युवाओं के लिए जो कार्य किया गया उन विषयों के साथ भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है।जिसमें हमें बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है।

इस कार्य को गति देने के लिए 1 से 15 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ मे विभिन्न विश्वविद्यालय एवं कालेज कैम्पस, कोचिंग सेंटर इत्यादि मे युवा मोर्चा किस प्रकार सदस्यता करेगा आदि की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने रखी।
पूरे देश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा जो भाजपा की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है पूरे जोर शोर से इस अभियान में लगी हुई है।
इस समीक्षा बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व भाजयुमो प्रभारी सुनील बंसल, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, राष्ट्रीय महामंत्री राजू भिस्त, व देश भर से 50 लोग इस बैठक में शामिल हुए।

—————————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top