सभी अधिकृत इसुज़ू डीलरशिप्स पर 9 से 14 दिसंबर तक इसुज़ू आई-केयर विंटर कैम्प’

रायपुर (News27) 07.12.2024 । इसुज़ू मोटर्स इंडिया ने वाहन स्वामित्व का बेहतरीन और अतुलनीय अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ पूरे देश में ‘इसुज़ू आई केयर विंटर कैम्प’ की घोषणा की है। इसुज़ू डी-मैक्स पिक-अप और एसयूवी के लिए डिजाईन किए गये ये शिविर पूरे देश में इसुज़ू वाहन मालिकों को आकर्षक लाभ और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस जाँच प्रदान करेंगे।

इस शिविर में आने वाले ग्राहकों को मुफ़्त 37 पॉइंट विस्तृत जाँच, लेबर पर 10 प्रतिशत की छूट, पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट, ल्यूब और फ्लूइड पर 5 प्रतिशत की छूट, रिटेल आरएसए खऱीद पर 10 प्रतिशत की छूट, मुफ़्त आरईजीईएन केवल बीएसफोर वाहनों के लिए मिलेगा तथा अन्य छूट पर कुछ नियम एवं शर्तें लागू होंगे ।

‘इसुजू केयर’ द्वारा 09 से 14 दिसंबर 2024 (ये दोनों दिन भी शामिल) के बीच सभी अधिकृत इसुज़ू डीलर सर्विस आउटलेट्स पर विंटर कैम्प लगाया जा रहा है। इस अवधि में ग्राहकों को उनके वाहनों के लिए विशेष ऑफर और लाभ दिये जा रहे हैं।

‘विंटर कैम्प’ रायपुर सहित अहमदाबाद, बारामूला, बेंगलुरु, भांडुप (मुंबई), कालीकट, चेन्नई, कोयंबतूर, दीमापुर, गांधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हिसार, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जयगांव, जम्मू, जालंधर, जोधपुर, करनाल , कोच्चि, कोल्हापुर, कोलकाता, कुरनूल, लखनऊ, एलबी नगर (हैदराबाद), लेह, मदुरई, मैंगलोर, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई, मैसूर, नागपुर, नासिक, नई दिल्ली, नोएडा, नेल्लौर, पुणे, रत्नागिरी, राजामुंदरी, राजकोट, सतारा, शिवमोग्गा, सिलीगुड़ी, सोलापुर, सूरत, तिरुनेलवेली, तिरूपति, त्रिवेंद्रम, वडोदरा, विजयवाडा, और विशाखापतनम में इसुज़ू के अधिकृत सर्विस केंद्रों में लगाये जाएँगे।

ग्राहक अपने नज़दीकी इसुज़ू डीलर आउटलेट पर कॉल करके या https://isuzu.in/connect-to-service/ पर विजिट करके सर्विस बुक कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिये टोल फ्री नंबर 1800 4199 188 पर संपर्क किया जा सकता है।

—————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top