सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा रायपुर में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया

रायपुर (News27) 19.07.2024 ।  आज सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा मनोकामना हनुमान मंदिर के पास नव प्रवेशी विद्यालयीन छात्र छात्रों का शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में न्यासी आशा देवी रेखचन्द लुनिया चेरिटेबल ट्रस्ट एवं कोयम्बटूर निवासी श्रीमती सुनीता बोथरा समाज सेवी कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सुदीप जैन शाला की प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता यादव शाला की शिक्षिकाएं तुलसी श्रीवास उषा निषाद सरोजनी यदु आरती गोस्वामी अमिता यादव माधुरी सेन भूमिका साहू खुशबू मिश्रा भाज्ञवान साहू आदि विशेष रूप से उपस्थित थी।
इस शुभ अवसर पर नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को को पुस्तको का वितरण किया गया एवं आशा देवी रेख चंद लुनिया चरेटेबल ट्रस्ट द्वारा पाठ्य सामग्री पेन पेंशील रबड़ आदि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती हेमलता यादव ने किया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता बोथरा एवं सुदीप जैन का श्री फल से स्वागत श्री पीयूष जैन ने किया आभार प्रदर्शन श्रीमती हेमलता यादव ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top