
रायपुर (News27) 17.10.2024 । छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज सरगुजा के जिलाध्यक्ष डॉ अमृत सिंह मरावी ने रायपुर संभाग के सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी को आव्हान् किया कि दिनांक 17 अक्टूबर, समय 11 बजे हसदेव जंगल के पेड़ों की कटाई को रोक लगाने हेतु छत्तीसगढ़ आदिवासी आयोग का घेराव किया जाएगा। नियत समय पर समाजजनों ने एकत्र होकर घेराव कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग में हंसदेव जंगल की पेड़ों की कटाई को रोक लगाने हेतु छत्तीसगढ़ राज्यपाल महोदय के आदेश के एवं राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग में प्रकरण दर्ज किया था, जिसमें ग्राम पंचायत फर्जी प्रस्ताव पाया गया है, जिसके कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, लेकिन राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा अनुशंसा नहीं करने पर हसदेव की 6 लाख पेड़ की कटाई हो सकती है। ऐसे में जमीन लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हसदेव में नया परसा कोयला खदान की अनुमति फर्जी ग्रामसभा करवा के वन स्वीकृति कर ली गई है, जिसकी लड़ाई पांच वर्षों से लगातार चल रही है, यहां तक कि राज्यपाल फर्जी ग्राम सभा को लेकर जांच के लिए एक पत्र जारी किया था। जिला सरगुजा कमिश्नर को तथा विधानसभा में सर्वसम्मति से नया कोयला खदान की विरोध में प्रस्ताव पास करके केंद्र सरकार को निरस्त करने की पत्र भेजी गई थी और अनुसूची जनजाति आयोग की द्वारा स्थगित पत्र भी जारी किया गया है, जब तक परसा खदान की जांच नहीं होती तब तक स्थगित रहेगी, लेकिन सरकार और कंपनी जबरन पेड़ की कटाई कर रही हैं। जिसके खिलाफ आदिवासी समाज एकजुट होकर लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।
…………………………………..

