सीएम विष्णुदेव साय का दावा- आएगा तो मोदी ही, यह जनता की मर्जी है

नक्सलवाद खत्म करके ही दम लेंगे : सीएम

रायपुर (News27) 13.05.2024 । छत्तीसगढ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे भारत की जनता का पसंद मोदी है क्योंकि जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। मोदी के सामने ईडी गठबंधन की दाल नही गलने वाली। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खडगे जी पर कांग्रेस रहम कर उन्हें पार्टी को डुबने से बचाए क्योंकि चाहे विपक्ष जितना प्रयास कर ले आएगा तो मोदी ही यह जनता की मर्जी है। सीएम साय ने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर लडाई लड रहे बीएसएफ व पुलिस टीम के जवानों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई पर कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से ही हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। अभी तक 104 नक्सली मारे जा चुके हैं। कुछ दिन पहले नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी ।
………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top