सीएम साय के जनदर्शन में पहुंचने वालों को उनके आवेदन का अपडेट जानकारी अब पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मिलेगा

रायपुर  (News27) 06.07.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन पहुंचने वाले लोगों को उनके आवेदन पर हुई कार्रवाई की अपडेट जानकारी जनदर्शन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मिलेगी। लोगों को आवेदन पर की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टल https://jandarshan.cg.nic.in पर टोकन नंबर से मिल सकेगी। इसके लिए जनदर्शन पोर्टल में आवेदक को अपना टोकन नंबर डालना होगा। चार जुलाई गुरूवार को आयोजित जनदर्शन में 1700 से अधिक आवेदन लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौपें। इससे पहले 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 1500 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनका निराकरण संबंधित विभागों की ओर से तेजी से किया जा रहा है। -फाईल फोटो

———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top