सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल कमल सोनी बोले, “व्यापारियों की बात अब सीधे मंच से रखेंगे”

रायपुर | वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, ब्याज दरों में संभावित कटौती और त्योहारी मांग के चलते सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में अभूतपूर्व उछाल दर्ज किया गया। रायपुर सहित प्रदेश के सराफा बाजारों में खरीदारी और निवेश दोनों ही तेजी से बढ़े हैं। हालांकि, इस तेज़ी ने परंपरागत सराफा व्यापारियों की चिंता भी बढ़ा दी है।

सोने में “सेफ इन्वेस्टमेंट” की वापसी

अमेरिका-चीन तनाव, मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितता और फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती की अटकलों ने निवेशकों को फिर से सोने की ओर मोड़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ट्रेंड अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे भारतीय बाजारों तक पहुंचा है।

एक वरिष्ठ विश्लेषक ने बताया—2,75,00 प्रति 10 ग्राम से ऊपर का स्तर एक मजबूत तेजी का संकेत है, लेकिन निवेशकों को इस स्तर पर खरीदारी में सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि मुनाफावसूली की संभावना बनी हुई है।”

बढ़ते कीमत

सोना (10 ग्राम) 11,50,00 – 12,00,00 12,75,00 – 13,15,00
चांदी (किलो) 1,37,000 – 1,43,000 1,58,000 – 1,62,000

स्थानीय सराफा व्यापार पर संकट

त्योहारी सीजन में खरीदारी बढ़ने के बावजूद पारंपरिक व्यापारियों पर ऑनलाइन और कॉर्पोरेट सराफा प्लेटफॉर्म्स का दबाव बढ़ गया है। कई व्यापारी इसे “असमान प्रतिस्पर्धा” बताते हैं।

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा— कल विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भारतीय मानक ब्यूरो की उपस्थिति में हमें अपने विचार रखने का स्वर्णिम अवसर मिल रहा है। हमें उम्मीद है कि सरकार पारंपरिक सराफा व्यापार को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करेगी।”

मुख्यमंत्री से मुलाकात में उठेंगे प्रमुख मुद्दे

पारंपरिक सराफा व्यापार को राज्य संरक्षण नीति में शामिल करना

2. स्वर्ण आभूषण व्यापार नीति का स्वतंत्र गठन

3 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा मूल्य हेराफेरी की रोकथाम

4 छोटे व्यापारियों के लिए ब्याजमुक्त ऋण सुविधा की मांग





Back To Top