हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग सामरी को  लगातार तीसरे वर्ष सत्त खनन प्रथाओं में प्रतिष्ठित 5 स्टार रेटिंग मिला 

भारत सरकार के केन्द्रीय खनिज एवं कोयला मंत्री किशन रेड्‌डी  एवं सतीश चंद्र दुबे ने किया सम्मानित 

 

बलरामपुर ।भारत सरकार के खान मंत्रालय ने पूरे उद्योग जगत में सर्वोत्तन सत्त खनन प्रथाओं का मूल्यांकन करने के लिए वर्ष 2015 -16 में एक सतृत विकास संरचना का गठन किया। 2016 से भारतीय खनन ब्यूरो एक ऑनलाइन टेम्प्लेट का उपयोग करके खनन कंपनियों के द्वारा सौंपी गई,रिर्पोट की स्थिरता प्रयासों का आकलन किया जाता है। 2022 -23 के मुल्यांकन के दौरान, 1256 खानों ने ऑनलाइन स्व मुल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत किया, जिनमें से केवल 68 ने अपनी असाधारण सत्त प्रथाओं के लिए प्रतिष्ठित 5 स्टार रेटिंग अर्जित की।

हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग सामरी को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि उसे भारत सरकार के केन्द्रीय खनिज एवं कोयला मंत्री किशन रेड्‌डी एवं  सतीश चंद्र दुबे द्वारा लगातार तीसरे वर्ष सत्त खनन प्रथाओं में प्रतिष्ठित 5 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। भारतीय खान ब्यूरो कि यह निरंतर मान्यता पर्यावरणीय प्रबंधन परिचालन एवं उत्कृष्टता और समुदायिक कल्याण के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। सत्त खनन गतिविधि में योगदान देने वाली हमारी सर्वोत्तम प्रथाओं में विभिन्न पहल शामिल हैं जैसे हमारी बायो पार्क और आदित्य उद्यान जैसे खनन पुनः स्थापित क्षेत्र में पर्यटन स्थल का विकास भू जल संरक्षण के लिए जल प्रबंधन रसोई के कचरे का 100 प्रतिशत उपयोग करने के लिए अपशिष्ट प्रबंधन सौर संयंत्रों की स्थापना करके नवीनीकरणीय उर्जा का उपयोग किया जा रहा है।

ऐसी स्थायी खनन प्रथाओं पर हमारा ध्यान केन्द्रीत है, और हम खनन उद्योग में नए मानक स्थापित करने के लिए एवं अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह निरंतर मान्यता हमें और भी बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रयारा करने और पर्यावरण और समाज दोनों के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top