अपर मंड़ल रेल प्रबंधक (परिचालन) बजरंग अग्रवाल ने रायपुर का पदभार ग्रहण किया

रायपुर (News27) 31.07.2024 । छत्तीसगढ़ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के नये अपर मंड़ल रेल प्रबंधक (परिचालन) बजरंग अग्रवाल को बनाया गया हैं । श्री अग्रवाल भारतीय रेलवे स्टोर सेवा-2005 बैच के अधिकारी है। वे पश्चिम रेलवे में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक (परिचालन)पद पर कार्यरत थे। दिनांक 29 जुलाई, 2024 को अपराह्न के बाद बजरंग अग्रवाल ने अपर मंड़ल रेल प्रबंधक (परिचालन) रायपुर का पदभार ग्रहण किया ।

श्री अग्रवाल ने वर्ष 2015 में महाप्रबंधक रेल सेवा पदक से भी सम्मानित हैं। इन्होने आईआईएससी बेंगलुरु से एम.टेक ( स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) की उपाधि हासिल की है। वर्ष 2017 में जापान से हाई स्पीड ट्रेन की ट्रेनिंग भी की है। वे पूर्व में सेंटर रेलवे में डिप्टी चीफ विजिलेंस ऑफिसर और उप मुख्य सामग्री प्रबंधक मटुंगा वर्कशॉप मुंबई के पदो पर भी कार्य कर चुके है।
…………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top