रायपुर जिला ग्रामीण में लोकतंत्र प्रहरी के जिलाध्यक्ष बने सौरभ जैन

by.अविनाश वाधवा


रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और नागरिक अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यरत संगठन छत्तीसगढ़ लोकतंत्र प्रहरी ने रायपुर जिला ग्रामीण के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी है। तिल्दा नेवरा के समाजसेवी एवं लोकतंत्र परिवार से जुड़े सौरभ जैन को रायपुर जिला ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रायपुर में आयोजित लोकतंत्र सेनानी संघ की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी की सहमति से लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने प्रदेश पदाधिकारियों की अनुमति के बाद छत्तीसगढ़ के सभी 26 जिलाध्यक्षों की घोषणा की।
अपनी नियुक्ति पर सौरभ जैन ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मीसा बंदी परिवारों के उत्तराधिकारियों के संरक्षण, राष्ट्र सेवा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
श्री जैन ने बताया कि आगामी जून माह से पूर्व रायपुर जिला ग्रामीण के सभी मंडल एवं नगर इकाइयों का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।


संगठन के प्रमुख उद्देश्य


लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना
नागरिक अधिकारों का संरक्षण
लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार


श्री जैन ने कहा कि लोकतंत्र प्रहरी न केवल लोकतंत्र सेनानी परिवारों की सुरक्षा के लिए कार्य करेगा, बल्कि नई पीढ़ी को आपातकाल (इमरजेंसी) के काले अध्याय से भी अवगत कराएगा। उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवारों ने जो संघर्ष किया, उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता होगी।
रायपुर जिला ग्रामीण के सभी मंडलों में लोकतंत्र प्रहरी का गठन कर संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

5 thoughts on “रायपुर जिला ग्रामीण में लोकतंत्र प्रहरी के जिलाध्यक्ष बने सौरभ जैन

  1. Pingback: nexium otc 40mg

Comments are closed.

Back To Top