छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बनते ही किसानों को बोनस ,आवास योजना की सौगात

  विष्णु देव साय ,मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने । उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया हैं। वह स्व.अजीत जोगी के बाद छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री है। साय प्रदेश के चौथे और भाजपा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। इस बार बीजेपी आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने के मुंड में थीं। भाजपा की प्रदेश में शानदार जीत हुई । वहीं सरगुजा में भाजपा ने कांग्रेस के पूरे 14 सीटें जीत ली। इसके बाद से मुख्यमंत्री के लिए कई चहरे सामने आ रहें थे जिसमें विष्णु प्रबल दावेदार माने जा रहें थे, और वैसा ही हुआ। रविवार को सादगी और सरलता व्यवहारिक के तौर पर जाने- जाने वाले जशपुर के माटी पुत्र विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिए। उन्होंने राजनीति की लंबी पारी खेली हैं। वह कुनकुरी विधानसभा से विधायक के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं। बता दे कि श्री साय जशपुर जिले के कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया के निवासी हैं किसान परिवार में 1964 में जन्मे साय अपनी 59 वें वर्ष पूर्ण कर चुके हैं जो कि 2 बार के विधायक,3 बार के सांसद व एक बार पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, 2 बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इस बार उन्होंने कुनकुरी विधान सभा से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की है।

मुख्यमंत्री बनते ही किसानों को बोनस

आवास योजना के तहत 18 लाख आवास बनाने का काम सबसे पहले करूंगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले किसानों को 25 दिसंबर बोनस देने के घोषणा की। उन्होंने कहा पिछले कार्यकाल में हम किसानों को दो साल का बोनस नही दे पाएं थे उसे पूर्व प्रधानमंत्री स्व बिहारी वाजपई के जन्मदिन पर खाते में देंगें ।

शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को

शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होगा ।शपथ ग्रहण समारोह में इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top