छत्तीसगढ़–झारखंड बॉर्डर के ओरसा घाटी में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

By.रोहित यादव


बलरामपुर। छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर स्थित ओरसा घाटी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस में 70 लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से महुआडांड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्री छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लोध फॉल घूमने जा रहे थे। ओरसा घाटी के दुर्गम मार्ग पर अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतकों व घायलों की पहचान की जा रही है।

रांची रेफर

हाद्से के बाद 5 की मौत हो गई घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां से रांची रेफर कर दिया गया।

Back To Top