
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बने। इनकी नियुक्ति भाजापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की है। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में निर्णय लिया गया , जिस पर संगठन के लोगों ने सहमति जताई हैं। नियुक्ति की जानकारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण साव ने जारी की है। किरण सिंह देव विधायकी के साथ अब छतीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मेदारी सम्हालेंगे।

