बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में लाश छुपाई

बीजापुर के साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकरकी हत्या के बाद पत्रकार जगत स्तब्ध
बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर NDTV के लिए भी करते थे काम…

बीजापुर में पत्रकार की हत्या के तार रायपुर से जुड़े

रायपुर। NDTV के लिए कार्य करने वाले बस्तर बीजापुर के पत्रकार, मशहूर युट्यूबर मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पत्रकारों में शोक की लहर है। उनका ‘बस्तर जंक्शन’ नाम के यूट्यूब चैनल भी है . मुकेश चंद्राकर नए साल यानी पहली जनवरी से लापता थे । इसकी शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद मुकेश चंद्राकर की लगातार खोजबीन की जा रही थी। कल पुलिस को इससे जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे। जिसके बाद उन्होंने बीजापुर में एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई, जहां मुकेश चंद्राकर की लाश पाई गई। इसका खुलासा कल हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि सड़क निर्माण भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदार से विवाद के बाद मुकेश चंद्राकर लापता था और इसी विवाद में उसकी हत्या भी कराई गई है। बहरहाल बस्तर पुलिस इस मामले में विस्तार से खुलासा कर सकती है। उसकी लाश को बाहर निकाला जा चुका है.

दिल्ली फ्लाइट में फरार होने की आशंका.

सूत्रों के मुताबिक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का छोटे भाई रितेश चंद्राकर की CG- 20- 3333 नंबर महेंद्रा थार गाड़ी रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ी है और गुरुवार को शाम 6.40 बजे दिल्ली फ्लाइट में फरार होने की आशंका है ।ठेकेदार पूरे परिवार समेत फरार है। सुरेश चंद्राकर का सबसे छोटा भाई पुलिस हिरासत में है। पूछताछ जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top