रायपुर। ग्राम खिलोरा में 19 से 27 जनवरी 2026 तक श्री शिव महापुराण नवदिवसीय संगीतमय कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र पंडित युवराज पांडे जी अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण लाभ प्रदान करेंगे।
इस भव्य आयोजन का आगाज 19 जनवरी को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा, जो शंकराचार्य आश्रम से कथा स्थल तक निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में 10000 से भी अधिक अलग-अलग गांव की महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे, जो भगवान शिव की भक्ति में लिमर रहेंगे।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है, जो इस आयोजन को और भी भव्य बनाएगी। कलश यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें उन्हें कथा स्थल तक पहुंचने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है।
कथा का समय दोपहर 1:00 बजे से निर्धारित किया गया है, जिसमें पंडित युवराज पांडे जी अपनी मधुर आवाज में श्रद्धालुओं को श्री शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को भजन, कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लेने का अवसर मिलेगा। आयोजक श्रीमती पुष्पा देवी गंगाधर अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का आनंद लेवे। व्यवस्थापक के रूप में भरत पाल ,संतोष यादव,धर्मेंद्र पटेल,ईश्वर पटेल ने बताया कि शोभायात्रा के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था कथा पंडाल के पास की जा रही है ।

