मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर (News27) 31.07.2024 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में ही रहेंगे और राजधानी में आयोजित होने वाले विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम श्री साय सुबह 10:15 पर राजभवन पहुंचेंगे और नवनियुक्त राज्यपाल रामेन डेका के शपथ समारोह में शामिल होंगे । राजभवन से मंत्रालय जाकर सीएम विभागीय काम काज का ब्योरा संभालेंगे । दोपहर 2 बजे नवा रायपुर में सेक्टर 24 नूतन आवास एम-5 पहुंचेंगे और कृषि मंत्री रामविचार नेताम के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
……………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top