लगातार बारिश ने किया प्रदेश के सबसे बड़े गंगरेल डैम को पानी से लबालब

रायपुर (News27) 28.07.2024 । सावन की पहली बारिष से प्रदेश के सबसे बड़े बांध गंगरेल बांध में जल भराव की स्थिति राहत देने वाली है, हालंकि अभी तक लगभग 32 टीएमसी की क्षमता वाले इस बांध में करीब 18 टीएमसी जल ही भर पाया है, जो 01 जून की स्थिति में सूखने के कगार पर पहुंच चुके गंगरेल बांध में अभी तक करीब 50 प्रतिशत है। सप्ताह भर से हो रही बारिश ने हालंकि जल भराव संतोषजनक है परन्तु अभी भी गंगरेल को भरने 50 प्रतिशत और पानी की आवष्यकता है। कहा जा सकता है कि अभी गंगरेल बांध की प्यास पूरी तरह नहीं बूझी है। अभी तक हुए बारिश की स्थिति में धमतरी तहसील में 533.1 मिलीमीटर, कुरूद तहसील में 457.9 मिलीमीटर, मगरलोड में 433.3 मिमी, नगरी तहसील में 747.8 मिमी, भखारा में 437.2 मिमी, कुकरेल तहसील में 584.2 मिमी और बेलरगांव तहसील में 698.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह अन्य बांधों की स्थिति में माडमसिल्ली बांध की छमता 5.839 हैए जिसमें अब तक 55 प्रतिशत से अधिक पानी भर गया है, जबकि दुधावा बांध 10.192 टीएमसी क्षमता वाला है, जिसमें 45 प्रतिशत से अधिक पानी भर गया है, वहीं सोढूर बांध की क्षमता 6.995 है, जिसमें भी लगभग 50 प्रतिशत पानी भर चुका है।
…………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top