शादी के लिए लड़की भगा रहें युवक कों बीच रास्ते में पुलिस ने धर दबोचा

अंबिकापुर होते हुये राजस्थान ले जा रहा था युवक

युवती की ईच्छा के विरूद्ध होने वाला था शादी

जशपुर नगर। शादी के लिए लड़की भगा रहें युवक को पुलिस ने अंबिकापुर बस स्टैंड में धर दबोचा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के जानकारी के मुताबिक मो. गुलाम सरवर उम्र 27 साल आस्ता क्षेत्र की एक 18 वर्ष 02 माह की लड़की को शादी का झांसा देकर राजस्थान लेने वाला था।
सरगुजा पुलिस एवं सायबर पुलिस की टीम द्वारा बस स्टैंड अंबिकापुर में जाकर पता-तलाश करने पर युवती को बरामद किया एवं आरोपी मो. गुलाम सरवर को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताई कि आरोपी उसे शादी करने के लिये उसकी ईच्छा के विरूद्ध अंबिकापुर होते हुये राजस्थान ले जा रहा था। सरगुजा पुलिस के सहयोग से रास्ते में ही दबोचा, कर जेल भेज दिया गया।

कालेज से घर नहीं लौटी

आस्ता क्षेत्र की 18 वर्ष 02 माह की लड़की 2 दिसम्बर को प्रातः में 08 बजे जशपुर काॅलेज जाने के नाम से घर से निकली थी, जो वापस नहीं आई। जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने आस्ता थाने में की। पुलिस ने गुम इंसान पंजीबद्ध कर जाॅंच में लिया गया।

अंबिकापुर बस स्टैंड में आरोपी हुआ गिरफ्तार

मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल से युवती के अंबिकापुर में मौजूद होने की जानकारी मिली। सरगुजा पुलिस एवं सायबर पुलिस की टीम द्वारा बस स्टैंड अंबिकापुर में जाकर पता-तलाश करने पर युवती को बरामद किया गया एवं आरोपी मो. गुलाम सरवर को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताई कि आरोपी उसे शादी करने के लिये उसकी ईच्छा के विरूद्ध अंबिकापुर होते हुये राजस्थान ले जा रहा था। आरोपी मो. गुलाम सरवर उम्र 27 साल का कृत्य धारा 87 भा.न्या.संहिता का अपराध घटित करना अपराध सबूत पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

एस पी शशि मोहन सिंह जशपुर

“मो. गुलाम सरवर के बारे में पता चला है कि यह नशे का आदि है, वह युवती को दबावपूर्वक शादी करने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जा रहा था। सायबर एवं अंबिकापुर पुलिस की सहायता से युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top