सीबीएसई 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षाएं आज से..

रायपुर (News27)19.02.2024 । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की मुख्य परीक्षाएं सोमवार यानी आज से शुरू हो गई है। आज कक्षा 10वीं संस्कृत विषय और कक्षा 12वीं हिन्दी इलेक्टिव और हिन्दी कोर विषय की परीक्षा है।बोर्ड के अनुसार, परीक्षाएं दो पाली में आयोजित होंगी, पहली पाली की परीक्षाएं सुबह 10.30 और दूसरी पाली की दोपहर 1.30 बजे से आयोजित होंगी। विद्याथिर्यों को परीक्षा केन्द्र द्वारा निधार्रित नियमों का पालन कड़ाई से करना होगा। विद्याथिर्यों को अपने साथ ट्रांसपैरेंट पानी की बॉटल और ट्रांपरैरेंट पेन साथ लाएंगे अन्य अनावश्वयक वस्तुओं के लाने जैसे मोबाइल या कोई अन्य गैजेट, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, कॉपी, किताब लाने पर पाबंदी होगी। परीक्षा आरंभ होने से आधे घंटें पहले सेंटर पहुंचना होगा। परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी।

तनाव से बचने को परीक्षार्थी अपनाएं ये तरीका :- 1. टाइम टेबल बनाएं समय के अनुसार पढ़ना शुरू करें। 2. चलें-फिरें, व्यायाम करें लगातार बैठकर पढ़ने के बाद बीच में कुछ समय के लिए व्यायाम करना जरुरी है। 3. सेहतमंद आहार लें सेहतमंद आहार तनाव से जूझने में मदद करता है।

——————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top