गायत्री परिवार रजौटी ने हम बदलेंगे युग बदलेंगे का किया आव्हान

दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन

जशपुर नगर। जिला मुख्यालय से नजदीक इचकेला रजौटी स्थित अम्बा बगीचा में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन हुआ। इस दौरान गायत्री परिवार रजौटी ने हम बदलेंगे युग बदलेंगे का आव्हान किया। यह महायज्ञ विगत 10 से 11 फ़रवरी को गायत्री परिवार रजौटी द्वारा आयोजित किया गया । सोमवार को माता गायत्री के तैलिय चित्र पर पूज अर्चन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी विदुल सिंह ने हजारों की संख्या में कलश यात्रा में भाग ले रहीं माताओं- बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कलश सामुहिक शक्ति का प्रतीक है और शक्ति को धारण करने का सौभाग्य प्रकृति ने नारी को ही प्रदान किया है।
उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति के यज्ञ पिता और माता गायत्री हैं।यज्ञ अर्थात सत्कर्म गायत्री अर्थात सद्‌बुद्धि है। आज व्यक्ति सद्बबुद्धि के स्थान पर दूर बुद्धि सत्कर्म स्थान पर दुष्कर्म को अपनाकर स्वयं अपने एवं परिवार समाज के लिए अनेक समस्याएं उत्पन्न कर लिया है। युग ऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य ने समाधान बतलाया की घर-घर जन-जन तक सद्‌बुद्धि का महामंत्र गायत्री महामंत्र को पहुंचाया जाय।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम् मंगल कलाश यात्रा , दीप यज्ञ शाम से सुबह तक हरे राम हरे कृष्णा का अखण्ड जाप में इचकेला, छोटा बनई ,बालाछापर , गम्हरिया, पण्डरीपानी जामटोली, बरगांव, नारायणपुर, जशपुर के कीर्तन मण्डली ने भाग लिया।

तीस लोगों ने गायत्री विद्या संस्कार किया ग्रहण

दूसरे दिन लोक कल्याण की भावना के साथ गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी गई।इस पांच कुण्डीय यज्ञ में लगभग 30 की संख्या में दीक्षा संस्कार, विद्या संस्कार एवं पुंसवन संस्कार किया गया। इस आयोजन में मोहन राम,लुरका यादव,राम दयाल महतों उदय प्रसाद साय,जगदेव साय,महरू साय ,धनेश्वर महतों बंधु साय,शंकर सिंह ,भुनेश्वर सिंह का विशेष योगदान रहा।

यह उपस्थित रहें

इस कार्यक्रम के संरक्षक कृष्णा महतों,कमलराम यादव,सुरेश सिंह,सुरेंद्र राम,रणकिशोर साय,मोहनी मोहन सिंह समिति के सदस्य आनंद साय ,नंदकिशोर साय,सुदर्शन सिंह,गोविंद साय,रामसेवक साय ,राजेश्वर साय,कलेश्वर साय,भीमनारायण साय ,श्रीमती जयमुनी देवी,जगनी देवी, तृमुनि देवी,धनेश्वरी देवी,बाबि देवी ,कौशलिया देवी,कुंती सिंह ,लीलावती देवी,शिमला सिंह, प्रभा देवी ,कौशलिया सिंह,मायावती देवी ,सुमित्रा देवी,राजकिशोरी देवी ,मीना देवी ,कुंती देवी ,जशपुर गायत्री शक्तिपीठ की बहनों प्रभा सिंह, विमला सिंह , पार्वती सिंह, सावित्री पैंकरा, तारामनी महतो,लालसाय महतो , चरकू महतो तथा टुकुटोली गायत्री प्रज्ञा पीठ से जगमोहन साय,कुंजराज सिंह, कुसुम ‌सिंह,बसंत बड़ाईक एवं दल नायक ,राजेन्द सिंह के सहयोग से दो दिवसीय पांच कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ सम्पन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top