चेकिंग के दौरान  कार से   7 लाख 50 हजार रू. का गांजा पकड़ाया

        जशपुर।  चेकिंग के दौरान   मारूती बलेनो कार से   7 लाख 50 हजार रू. का गांजा पकड़ाया हैं। आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।   पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात्रि लगभग 02 बजे मुखबीर से सूचना मिला कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दागढ़ भैंसामुड़ा का रहने वाला भोजराज चौहान ओड़िसा की ओर से अपने बलेनो कार में गांजा की तस्करी कर बड़ा खेप पत्थलगांव की ओर ला रहा हैं।इस सूचना पर हमराह स्टाॅफ एवं गवाहों के लुड़ेग (लिखनपारा) स्थित पुलिया के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान मुखबीर के बतायेनुसार रोड में मारूती बलेनो कार सी.जी. 14 एम.क्यू 4883 आया जिसके चालक को रोककर  उसका नाम पूछ कर गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा 50 किलोग्राम कीमती 07 लाख 50 हजार रू. का मिलने पर जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा को ओड़िसा की ओर से लाना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. का अपराध पाये जाने पर आरोपी भोजराज चौहान उम्र 29 साल निवासी चन्दागढ़ भैंसामुड़ा थाना पत्थलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top