प्रेस कॉन्फ्रेन्स आयोजित कर 2024 की अपराधिक घटनाओं की जानकारी दी

जशपुर नगर। एस पी शशि मोहन सिंह द्वारा गुरुवार को एस पी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेन्स आयोजित किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जिले भर के सभी पत्रकार शामिल थे। उन्हे एस पी ने नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। एस पी सिंह ने
वर्ष 2024 की साल भर की घटनाएं पत्रकारों को अवगत कराया। इस दौरान पत्रकारों ने घटनाओं पर मुखर होकर सवाल पूछे। जिसका तत्कालीन एस पी शशिमोहन सिंह ने शालीनता के साथ जवाब दिया। उन्होंने पत्रकारों को बताया जशपुर पुलिस ने वर्ष 2024 में अंधे कत्ल के कुल 09 मामलों का खुलासा कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।सामुहिक दुष्कर्म के कुल 09 मामलों में 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जे.जे.एम.पी. (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि सहित अन्य 05 साथियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली ।
“ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत् गौ तस्करी के कुल 61 प्रकरणों में 109 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 704 नग गौ-वंश तस्करी से बचाया गया है, साथ ही गौ-तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के कुल 35 वाहन कीमती लगभग रू. 3,50,00,000 /- (तीन करोड़ पचास लाख रू.) को जप्त किया जा चुका है, जिसमें से 16 वाहन राजसात हो चुके हैं।
महादेव सट्टा एप्प ग्रामीणों का खाता खुलवाकर लगभग 100 बैंक खातों के कुल 124 एटीएम कार्ड से करोड़ों रूपयों की हेरा-फेरी की गई की गई।
गुम इंसान पतासाजी एवं बरामदगी अभियान के तहत् अभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना,चौकी क्षेत्र के गुम इंसान की बरामद कर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया। गुम 154 नग मोबाईल की पतासाजी कर उसका रिकव्हर करते हुये उसके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।
पिछले वर्ष की तुलना में अपराधों में कमी आई
जशपुर पुलिस के सार्थक प्रयास से अपराधों में कमी आई है। एस पी शशि मोहन सिंह ने कहा जशपुर पुलिस द्वारा टीम भावना से कार्य करने पर अपराधों में कमी आई है। एक्सीडेंट के मामले बढ़े हैं, भविष्य में इस पर वृहद कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जायेगी ।

