जे.सी. सी.जे.युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने किया भाजपा प्रवेश

रायपुर (News27) 16.04.2024 । प्रदेश के कद्दावर, जन प्रिय वरिष्ठ नेता भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया तथा नामांकन रैली में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मंच में उपस्थित प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव ,विजय शर्मा ,प्रदेशअध्यक्ष किरण देव सिंह एवं अनेक मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने आज जनता कांग्रेस के सभी दायित्व, पद और प्राथमिक सदस्यता से त्याग देते हुए भाजपा के विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश किया ।

———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top