जशपुर।जशपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तपकरा थाना के दो आरक्षक भी शामिल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रवि विश्वकर्मा नामक व्यक्ति विवेकानंद कॉलोनी, जशपुर में किराये के मकान में रहकर भारी मात्रा में अवैध गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी रवि विश्वकर्मा ने बताया कि उक्त गांजा गोविंद उर्फ सुनील भगत द्वारा पैसे के एवज में उसके घर पर रखा गया था। मामले में थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 74/26 के तहत धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर रवि विश्वकर्मा और सुनील भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
आगे की पूछताछ में गोविंद उर्फ सुनील ने खुलासा किया कि थाना तपकरा के आरक्षक क्रमांक 581 धीरेंद्र मधुकर (पिता करतार सिंह, उम्र 37 वर्ष) एवं आरक्षक क्रमांक 392 अमित त्रिपाठी (पिता स्व. राजदेव त्रिपाठी, उम्र 35 वर्ष) गांजा तस्करी में मिलकर कार्य कर रहे थे।

