मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ और शाॅल भेंट कर किया स्वागत
रायपुर (News27) 31.07.2024 । छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के दसवें राज्यपाल के रूप में बुधवार 31 जुलाई को सवा दस बजे राजभवन के दरबार हाल में शपथ लेंगे। उन्हें यह शपथ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलाएंगे। राज्यपाल डेका से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजभवन में उनसें मुलाकात की और मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से प्रदेश के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द भी उपस्थित रहे। राज्यपाल रमेन डेका धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी के साथ राजधानी रायपुर पहुंचे जहां उनका स्वागत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्यों सुआ, कर्मा, डंडा और राउत नाचा से किया गया। साथ ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ अधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्यपाल का अभिवादन किया, साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी राज्यपाल का अभिवादन किया। –फाईल फोटो
……………………

