ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली की कामना
by.चैन सिंह गहने
धमतरी। नगरी विकासखंड अंतर्गत मोतीमडीह लिखमा गांव में परंपरागत माता पहुंचनी पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मैनपुर, बनियाडीह, मोतीमडीह, लिखमा एवं एकावारी क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में लिखमा स्थित मां शीतला मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए।
माता पहुंचनी पर्व के दौरान ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली तथा राहु-केतु के दुष्प्रभाव से मुक्ति की कामना करते हुए मां शीतला से मन्नतें मांगीं। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य सोनराज वट्टी, सरपंच राधाबाई नेताम, सरपंच सुरेंद्र कुमार नेताम, उपसरपंच राजेश्वर चेलक, दिवस कुमार, ग्राम पटेल बनियाडीह अमर सिंह मरकाम, पंच घस्सूराम मरकाम, देव सिंह ध्रुव, चैन सिंह गहने (पत्रकार) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा ठाकुर पुनाराम समरथ, अमर सिंह समरथ, ग्राम पटेल चैतराम मरकाम, पुजारी दुलार सिंह समरथ, राजेश समरथ, रघुनाथ ध्रुव, पहलाद ध्रुव, देवलाल नेताम, छबीलाल यादव, विनोद कुमार यादव, सुरेश कुमार निषाद, गजेंद्र यादव, दिलंबर पटेल, शत्रुघ्न नागवंशी एवं आसतराम समरथ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

