प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बस्तर में, भाजपा के विजय संकल्प शंखनाद रैली की अगुवाई की

रायपुर (News27) 08.04.2024 । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बस्तर में चुनावी आमसभा को संबोधित करने पहुंचे। बस्तर के छोटे से गांव आमाबाल गांव में वे भाजपा के विजय संकल्प शंखनाद रैली की अगुवाई किए। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप-मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा षामिल हो रहे है। बस्तर गमन से पहले सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी के बस्तर दौरा को प्रभावी बताया। श्री साय ने कहा कि मोदी पर पूरा देश विश्वास करता है। बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि मिशन 2024 पीएम मोदी स्वयं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के सदस्यतों से मिल रहे हैं उन्हें उत्साहित कर रहे है। पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से राज्य में जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मोदी की गांरटी को पूरा करने प्रदेश के भाजपा सरकार कटिबद्धता के साथ काम कर रही है।चाहे महतारी वंदन होए किसानों का विषय हो उसे पूरा किया है। बस्तर में पिछले चुनाव में जो सभा हुई थीए जन सैलाब उमड़ा था उसे लोगों ने देखा था। बस्तर की जनता के लिए जो उन्होंने गारंटी दिया था उसे भी विष्णुदेव सरकार ने पूरा किया है। चाहे वो तेंदूपत्ता हो या चरण पादुका का विषय हो। एक ट्राइबल को पहली बार छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया है। खास कर बस्तर और सरगुजा के इलाकों में जो उत्साह हैए आज अपने नेता को अपने प्रधान सेवक को छत्तीसगढ़ की जनता देखकर उत्साहित होगी। बीजेपी को उनके आगमन से बहुत लाभ होगा।
…………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top