रायपुर (News27) 20.03.2024। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया बगीचा ब्लाॅकम अंतर्गत ग्राम बगडोल पहुंचे, जहां उनका भाजपा कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया। वे देर शाम रायगढ़ में प्रचार-प्रसार कर बगीचा क्षेत्र पहुंच थे। उन्होंने मोदी की गांरटी एवं उनकी रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। श्री राठिया यहां कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और भाजपा के केंद्र की मोदी और राज्य की विष्णु सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का बात कही। श्री राठिया ने आगे कहा कि मोदी की गारंटी देश के विकास और उत्थान के लिए है, मोदी की गारंटी के आधार पर आम जनता से वोट मांगा जाएगाए मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ते हुए देश में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें लाएगी वहीं छत्तीसगढ़ में भी सभी 11 सीटें भाजपा के खाते में आने वाली है । कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश खरोश के साथ ऊर्जा भरते हुए रिचार्ज किया।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा, राम सलोने मिश्रा, गेंद बिहारी सिंह, पवन सिंह, केशव यादव, ललित नागेश, भारत गुप्ता, प्रकाश यादव, तपेश्वर यादव, शिवशंकर गुप्ता, ऋतिक जैन, दिलीप सिंहा, विपिन सिंह जनपद सदस्य, महेंद्र सिंह, भगवान राम गुप्ता, मिथलेश यादव, संजय सिंह मद्रासी, सुरेंद्र गुप्ता, जीतू गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
…………………

