मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल दिल्ली रवाना हुए आज सुबह रायपुर पहुंचेंगे सीएम,बजट के बीच दिल्ली दौरा अहम

रायपुर (News27) 08.02.2024 । सीएम विष्णुदेवसाय गुरुवार सुबह 8:50 बजे दिल्ली से रायपुर लौट रहे हैं । सीएम साय सुबह 7:10 बजे इंदिरा गांधी इंटनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से  रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री कल बुधवार को शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली के लिए उड़ान भरे थे। छत्तीसगढ़ के आम बजट के बीच सीएम विष्णुदेव साय का यह दिल्ली दौरा बजट एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  

__________________________________________________________________________________________________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top