यदुवंशी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष बने सीएम साय के बचपन का दोस्त पद्मश्री जागेश्वर यादव

रायपुर (News27) 30.03.2024 । सीएम विष्णुदेव साय के बचपन के दोस्त पद्मश्री जागेश्वर यादव यदुवंशी महासंघ के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति होने की खबर जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लगी तब मुख्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से जागेश्वर यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम साय की धर्मपत्नी कौशिल्या साय ने भी बधाई दी। यादव यदुवंशी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर जागेश्वर यादव ने कहा कि मैं अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगाऊंगा। पदमश्री जागेश्वर यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। अंतरराष्ट्रीय यदुवंशी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयसिंह यादव यदुवंशियों को आगे बढ़ाने और शासन की सभी योजनाओं का हर एक यादव बंधुओं को लाभ मिले इसके लिए सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी यादव समाज को आगे बढ़ाने के लिए पदमश्री जागेश्वर यादव ने अपने पुरे जीवन समाज सेवा मे निस्वार्थ भाव सम्पूर्ण जीवन लगा दिए। इसे देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयसिंह यादव ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। जागेश्वर यादव को 25 जनवरी 2024 की शाम पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। जागेश्वर यादव का जन्म जशपुर जिले के भितघरा में हुआ था। बचपन से ही इन्होंने बिरहोर आदिवासियों की दुर्दशा देखी थी। जानकारी के मुताबिक घने जंगलों में रहने वाले बिरहोर आदिवासी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से वंचित थे। जागेश्वर यादव ने बिरहोर जनजाति को लेकर बताया था कि पहले बिरहोर जनजाति के बच्चे लोगों से मिलते जुलते नहीं थे। बाहरी लोगों को देखते ही भाग जाते थे। इतना ही नहीं जूतों के निशान देखकर भी छिप जाते थे। ऐसे में पढ़ाई के लिए स्कूल जाना तो बड़ी दूर की बात थी, लेकिन अब समय बदल गया है। जागेश्वर यादव के प्रयासों से अब बिरहोर जनजाति के बच्चे भी शिक्षित हो रहे हैं।

———————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top