रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से मुक्त लौट रहे हैं छत्तीसगढ़

रायपुर (News27) 30.07.2024 । देश के कई प्रदेशों में नये राज्यपाल की नियुक्त के साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रमेश बैस महामहिम के पद से मुक्त हो गए है। वे अपना पांच साल का कार्यकाल पूर्णकर छत्तीसगढ़ रायपुर वापस आ रहे हैं। सात बार लोकसभा सांसद, दो राज्यों में राज्यपाल के साथ उनकी छबि एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ, पार्टी में बीजेपी के बड़े नेता के रूप है। फिलहाल उन्हें कोई पद नहीं दिया गया है। उनके छत्तीसगढ़ वापसी के बाद पार्टी उन्हें किस पद से नवाजेगी यह भविश्य में तय होना है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि रमेश बैस फिर से प्रदेश की सियासत में सक्रिय होंगे या फिर बीजेपी के मार्गदर्शन मंडल का हिस्सा बनेंगे ? यह कहा नहीं जा सकता क्योंकि बीजेपी इस पर चुप्पी साधे हुए है तो वहीं कांग्रेस नेता इसे लेकर बयानबाजी करने से नहीं चुक रहे । रमेश बैस की नई भूमिका को लेकर कई सवाल हैं, जिसके जवाब मिलने तक चर्चा और अटकलों का बाजार गर्म ही रहेगा।

…………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top