राजधानी की राजनीति में आया उबाल, मेयर ने किया आत्महत्या का ऐलान

रायपुर (News27) 30.07.2024 । राजधानी की शांत राजनीति में अचानक उबाल आना यहां की तासीर में है, ऐसा राजनीति के जानकार कहते हैं। ऐसे ही रायपुर के महापौर एजाज ढेबर द्वारा आत्महत्या करने का ऐलान किया जाना राजनीति विशेषज्ञों के आंकलन को धत्ता बता दिया है कि आखिर ये राजनीति है या धरातली सच्चाई है ! दरअसल, पिछले दिनो रायपुर में विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन में शामिल महापौर एजाज ढेबर की पुलिस कर्मियों के साथ झूमाझटकी हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पुलिस ने उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। बताते है कि उक्त दर्ज एफआईआर पर विरोध जताने के लिए महापौर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। ढेबर ने दावा किया कि राजनीतिक प्रदर्शन में यह सब होना तो सामान्य बात है, सैकड़ों-हजारों लोग प्रदर्शन में शामिल थे और पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान धक्का मुक्की होना भी स्वाभाविक है, फिर उन्ही के नाम से एफआईआर क्यो राजनीति से जुड़े किसी नेता का आत्महत्या का बयान देना कोई नई बात नहीं और प्रदर्शन के दौरान झूमा-झटकी होना उसके बाद एफआईआर दर्ज होना भी कोई नई बात नहीं है, बात यह है कि रायपुर राजधानी के प्रथम नागरिक के रूप में राजधानी के मेयर द्वारा यह ऐलान किया है। फिलहाल उनके ऐलान ने सभी को संशय में ला दिया है।
…………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top