रायपुर प्रेस क्लब होली में पत्रकारों ने मनाया मुख्यमंत्री के संग होली के रंग

रायपुर (News27) 24.03.2024 । रायपुर प्रेस क्लब में खूब जमा होली का रंग। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, भाजपा नेता अमित चिमनानी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुशील कुमार शुक्ला सहित जननेता व रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी, पत्रकारगण भारी संख्या में उपस्थित रहे। प्रेस क्लब परिसर में निर्मित मंच में पत्रकार हुलियारों ने जमकर रंग जमाया। पत्रकारों के परिजनों ने भी अपनी उपस्थिति दी और होली के रंग में रंगे दिखे। इस बार होली को सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। पत्रकारों ने नुकसानदायक रंगों से परहेज किया और राजधानी वासियों को भी होली परम्परा की पवित्रता को कायम रखने मेलजोल के साथ अपनी खुषियों को बांटते हुए यह त्यौहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, महासचिव वैभव शिव पांडे, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव द्वय बमलेश्वर सोनवानी एवं तृप्ति सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top